संवाददाता
गोंडा। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा वर्ष 2023 की सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी, कामिल व फाजिल प्रथम पाली की परीक्षा गुरुवार को जनपद के 12 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण व नकल विहीन ढंग से सम्पन्न हुई। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पादित होती पायी गयी। उक्त के साथ ही जपनद की अन्य परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल द्वारा भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। प्रथम पॉली की परीक्षा में पंजीकृत कुल 1252 छात्र/छात्राओं के सापेक्ष 952 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 300 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत कुल 757 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 689 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 68 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में जनपद गोण्डा में परीक्षार्थियों की संख्या 2009 में कुल छात्रों में 1641 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 368 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। समस्त केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। अरबी फारसी परीक्षा वर्ष 2023 को सम्पन्न कराने में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चन्द्र, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, वरिष्ठ सहायक नीरज चौबे व कार्यालय कर्मचारीगण मोहम्मद साजिद खॉन, खुर्शीद आलम, आनन्द सिंह एवं उदय प्रताप सिंह व राज्य अनुदानित मदरसे के समस्त कर्मचारीगण द्वारा अरबी फारसी परीक्षा को पूर्व रूप से शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
