संवाददाता
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय मंडलीय कार्यशाला का आयोजन होटल एंड रिसॉर्ट गोल्डन फेयरी में किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल स्तर पर ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों पर विशेष बल दिया जाए। उन्होंने निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु हाल में उपस्थित अधिकारियों एवं एआरपी/एसआरजी को मिशन व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभागीय कार्य योजना के अनुसार लक्ष्यों की समयान्तर्गत प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के बेसिक स्तर को प्राप्त करने के लिए बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाये जाने की बात कही। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ विशेषज्ञ आनन्द पाण्डेय द्वारा निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विभाग की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उक्त ऑपरेशन की विगत तीन वर्षों की प्रगति की प्रशंसा भी की। उनके द्वारा आयुक्त के समक्ष कक्षा 01 के बच्चां द्वारा प्राप्त गणित के निपुण लक्ष्यों पर निर्धारित प्रश्न भी पूछा गया।

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के वरिष्ठ विशेषज्ञ श्याम किशोर तिवारी द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को तीन माह में पूर्ण कराने की स्थिति से अवगत कराया। वरिष्ठ ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर मंडल की प्रगति की प्रशंसा की। उनके द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प में मंडल की उत्कृष्ट उपलब्धियों का डाटा पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यशाला में मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से में निपुण भारत मिशन एवं ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति के ऑकडे प्रस्तुत किये गये तथा एआरपी/एसआरजी को शैक्षिक उन्नयन हेतु सुझाव भी दिये गये। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प एवं निपुण भारत मिशन से गतिविधियों का विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण किया गया तथा मंडल की प्रगति मंडलायुक्त के समक्ष पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। इस अवसर पर सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. विनय मोहन वन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान बहादुर द्वारा किया गया। कार्यशाला में कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गोंडा गौरव कुमार, बहराइच सुश्री कविता मीना, बलरामपुर संजीव कुमार मौर्य, श्रावस्ती अनुभव कुमार सिंह, समस्त डीआईओएस, डीपीआरओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी एवं एआापी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : डाक्टर व विवेचक के प्रति अदालत की टिप्पणी, आरोपी किए बरी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
