Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मंत्री द्वय ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था, हुआ स्वागत

Gonda : मंत्री द्वय ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था, हुआ स्वागत

सीडीओ ने भी मत्था टेक जिले के उन्नयन के लिए लगाई अरदास

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। देवीपाटन मण्डल के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व सरदार बलदेव सिंह औलख गुरुवार को मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहब में पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने जनपद व प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सचिव सरदार राजेन्द्र सिंह खुराना एडवोकेट ने बताया कि दोनों मंत्रियों का गुरुद्वारा पहुंचने पर सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा ने सिरोपा व साल भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर गुरबाणी का पाठ ज्ञानी गगनप्रीत सिंह के जत्थे द्वारा किया गया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में राज्य मंत्री औलख ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सिखों का काफी सम्मान किया गया है। अपने आवास पर योगी जी श्री गुरु ग्रंथ साहब को लेकर गए हैं। आगामी 27 दिसंबर को लखनऊ में सिख समुदाय की तरफ से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री ने इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया।

Gonda : मंत्री द्वय ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था, हुआ स्वागत

इस मौके पर अपने सम्बोधन में सरदार राजेंद्र सिंह खुराना ने बताया कि दुनिया में श्री गुरु ग्रंथ साहब एक ऐसा ग्रंथ है, जिसका सुबह पांच बजे प्रकाश होता है तथा रात्रि में आठ बजे सुखासन होता है, जबकि अन्य धार्मिक ग्रंथ पाठ करने के लिए ही खोले जाते हैं। उसके पश्चात उन्हें सम्मान के साथ बांधकर रख दिया जाता है। अरदास व हुकुमनामा के बाद सभी लोगों के लिए चाय के लंगर की व्यवस्था थी। मंत्री जी के साथ आए सभी लोगों ने चाय ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं गुरुद्वारा आकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। यहां सभी की इच्छाएं पूरी होती हैं। गोंडा के लोगों को कभी कोई समस्या न आए, यही अरदास करके मैं यहां जा रहा हूं। उल्लेखनीय है कि चण्डीगढ़ के मूल निवासी गौरव कुमार गुरुद्वारे की परम्परा से काफी परिचित हैं। इस मौके पर एसडीएम सदर वीके सिंह, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, भाजपा नेता केके श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, राजकुमार ठक्कर, जयराम दास सिंधी, सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह खुराना, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह चावला, संजू छाबड़ा समेत कई भाजपा नेता व सिख समुदाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Gonda : मंत्री द्वय ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था, हुआ स्वागत

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular