Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक सम्पन्न

Gonda : मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक सम्पन्न

संवादददाता

गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मे. नौबस्ता इण्डस्ट्रीज प्रालि. गोण्डा, मंगलम् एग्रो प्रालि. बहराइच, मे. गिडिया एग्रो प्रालि. बहराइच के देयों के भुगतान के सम्बन्ध में विचार विमर्श करते हुए आवश्यक प्रपत्रों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही जीबीसी-3 में प्रतिभाग करने वाली मण्डल की 12 इकाईयों के सम्बन्ध में इकाईवार समीक्षा की गयी तथा उनकी समस्याओं को सुनाकर संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिये गए। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग हरीश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सदस्य लघु उद्योग भारती राम प्रकाश गुप्ता, सदस्य आईआईए विजय केडिया एवं अग्रणी बैंक प्रबन्धक अभिषेक रघुवंशी, इंडियन बैंक के राम मिलन, उपायुक्त उद्योग बाबाराम, सहायक आयुक्त उद्योग बहराइच व अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  साढ़े छह किलो खाद्यान्न में थी 63 लोगों को भोजन कराने की तैयारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular