Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : भूमि विवाद निपटाने मौके पर गई पुलिस से मारपीट, सात...

Gonda : भूमि विवाद निपटाने मौके पर गई पुलिस से मारपीट, सात गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कहोबा खास गांव में भूमि विवाद हल कराने मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों से विवाद हो गया। विवाद में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के कहोबा मजरा खिरई खिरवा निवासी जगदेव ने स्थानीय पुलिस को जमीन सम्बंधी विवाद का निपटारा कराने के लिए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। कहोबा चौकी प्रभारी आज सुबह अपने हमराहियों के साथ मौके की जांच के लिए गए हुए थे। जांच के दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं व कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। बाद ने सभी मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश किया तो उत्तेजित ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पुलिस बल पर प्रहार कर दिया, जिससे एक मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट में एक आरक्षी को भी चोट आई है। पुलिस बल ने स्थिति के बारे में थानाध्यक्ष को सूचित किया। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार चार हमलावर महिलाओं और तीन पुरुषों को थाने ले आए। प्रकरण में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार गौतम की तरफ से स्थानीय थाने पर कुछ लोगों को नामजद करते हुए दर्जनों अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 332, 332, 333, 427 भादवि तथा 07 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया। इस सम्बंध में वरुण पुत्र राम बहादुर, राम बहादुर पुत्र स्व. फिरई, विपिन पुत्र वरुण, मिथिलेश कुमारी पत्नी स्व. राजयश, मनीषा पत्नी संजीत कुमार, नीलम देवी पत्नी वरुण तथा सोनी गौतम पत्नी अनिल निवासी गण ग्राम कहोबा थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

यह भी पढें : हनुमान चालीसा पढ़ने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular