Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : भूमि विवाद के चलते घर में घुसकर इज्जत लूटने का...

Gonda : भूमि विवाद के चलते घर में घुसकर इज्जत लूटने का प्रयास

संवाददाता

गोंडा। जिले के परसपुर कस्बे की निवासी एक महिला ने भूमि विवाद को लेकर अपने पांच पड़ोसियों के विरुद्ध जबरन घर में घुसकर इज्जत लूटने की कोशिश तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसपी को आज दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में अंजनी तिवारी पत्नी सनी तिवारी मोहल्ला नौशहरा कस्बा ने कहा है कि दरवाजे की भूमि विवाद को लेकर बुधवार को उसके पति शनी तिवारी, सास कपूरा देवी थाना व तहसील गये थे। घर पर वह अपनी जेठानी उषा देवी व ननद कुमारी निशा के साथ मौजूद थी। इसी का फायदा उठाकर सुनील कुमार पुत्र हनोमान, रामशंकर उर्फ बाले डीहा पुत्र बर्मा प्रसाद मिश्रा, राजू शुक्ल पुत्र गिरजा शंकर शुक्ला निवासी परसपुर दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसी दिन शाम करीब 7ः30 बजे दरवाजे पर आ गए और जबरन नींव की खुदाई करने लगे। उसके मना करने पर सभी लोग भद्दी-भद्दी गाली देते हुये उसे मारने के लिये दौड़ा लिये। डर के कारण वह भागकर घर में घुस गई। वे सभी लोग भी उसका पीछा करते घर के अंदर घुसकर मारपीट कर उसके साथ छेड़छाड़ किया तथा इज्जत लूटने की नियत से जमीन पर पटक दिया। उसकी जेठानी व ननद बचाने दौड़ी, जिस पर अन्य लोग उन्हें पकड़ लिये। इस बीच पति व सास व मोहल्ले के अन्य लोगों के मौके पर पहुंच जाने से वे सभी जान से मार डालने की धमकी देते हुये भाग निकले।

यह भी पढें : शनिवार से शर्मा होटल में शुरू होगा जादू का महा हंगामा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular