संवाददाता
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में भारत सरकार द्वारा नामित टीम के नोडल अधिकारी/कौशल विकास विभाग के संयुक्त सचिव वीके सिन्हा की अध्यक्षता में 11 विभागों द्वारा संचालित जल संरक्षण से सम्बन्धित योजनाओं की तैयार पीपीटी प्रजेंटेशन से समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि जनपद में निर्मित जलाशयों/तालाब एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का जीओ टैग अनिवार्य रूप से करा दें। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी के साथ आयी हुई महिला वैज्ञानिक बी ग्राउन्ड वाटर भारत सरकार द्वारा महिलाओं की भागादारी अधिक से अधिक कराये जाने हेतु सुझाव दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी एवं एचसीएन एमआई द्वारा प्रजेन्टेशन दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आदर्श कश्यप, कौशल विकास मिशन द्वारा 11 विभागों से सूचना संकलित कर पीपीटी प्रजन्टेशन तैयार कर बैठक का संचालन भी किया गया है। समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र शाही, डीसी मनरेगा संत लाल, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित हुए।
यह भी पढें : भूमि विवाद निपटाने मौके पर गई पुलिस से मारपीट, सात गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
