जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को भारत में लोकतंत्र एवं न्यायपालिका विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के व्याख्याता राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर अतुल सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में कालेज के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय रहे।
यह जानकारी देते हुए कालेज के मीडिया प्रभारी प्रो. शिव शरण शुक्ल ने बताया कि सेमिनार में बोलते हुए मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में न्याय पालिका की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में जो स्थिति इंदिरा गांधी के समय में थी, आज के समय भी वही स्थिति है। इतिहास ने अपने को दोहराया और 2022 में उस स्थिति को नरेंद्र मोदी दोहरा रहे हैं।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आज भी देश के करोड़ों लोगों का न्याय पालिका में भरोसा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन और पूर्व मुख्य न्यायाधीश पीएन भगवती का उद्धरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने कार्यप्रणाली से इतिहास रचा। सेमिनार में शोध केंद्र के निदेशक प्रो. शैलेंद्र नाथ मिश्र, मुख्य नियंता प्रो. एसबी सिंह, प्रो. रंजन शर्मा, डा. राम समुझ सिंह, डा. जय शंकर तिवारी, डा. दीना नाथ शुक्ला, ममता शुक्ला, ममता शर्मा समेत अनेक शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन ने किया।

