Gonda : भारत की रीढ़ है नौजवान-सूरज सिंह

संवाददाता

गोंडा। नौजवान पीडीए जागरूकता सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को विधानसभा तरबगंज के महराजगंज बाजार में सपा नेता सूरज सिंह ने युवाओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महती है। युवाओं की सहभागिता ने भारत देश को सशक्त भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार बनने पर आज की प्रारंभिक सदस्यता की रसीद आपके सम्मान में दोगुना इजाफा करने में मदद करेगी। सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म संघर्ष कोख से हुआ है। समाजवादी पार्टी में छात्रों, नौजवानों ने कई बार बड़े आंदोलन कर सफलता हासिल की है। आज छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्हें ठगा गया है। सूरज सिंह ने कहा कि युवा शक्ति क्रांति लाने में सक्षम है। हम सब मिलकर सदस्यता अभियान को बल देंगे। जब-जब समाजवादी सरकार बनी, तब-तब युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने पिता स्व. पंडित सिंह को याद करते हुए कहा कि मंत्री जी भी युवाओं की आवाज सदैव बुलंद करते थे। सूरज सिंह ने कहा कि कोई भी युवा हो, वे 24 घंटे उसकी मदद के लिए तैयार हैं। सूरज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ दिलाई। छात्र नेता मनोज चौबे ने कहा कि युवा बड़ी संख्या में सपा से जुड़ रहे हैं। आयोजक छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह ने सभी आगतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिव सम्पत सिंह, विनोद श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, जेपी श्रीवास्तव, दीपू यादव, मेराज अहमद, संजय साहू, शिवनाथ सिंह, लाल साहब सिंह, वैभव श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला, शुभम जायसवाल, नरेंद्र यादव, मंजीत यादव, अंजनी काका, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : चलती कार में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!