संवाददाता
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद के सभी बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमे जिले भर के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी द्वारा जिले कि किसी न किसी बूथ पर जाकर कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के प्रभारी एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह द्वारा गोंडा विधानसभा अंतर्गत पटेल नगर में, जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप द्वारा पड़री कृपाल के तारी परसोहिया मे, तरबगंज गंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय द्वारा रानीपुर मे, गौरा विधायक द्वारा सैदापुर, मनकापुर विधायक शास्त्री द्वारा नवाबगंज में, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह द्वारा बहादुरपुर में, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी द्वारा बाबागंज में, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के द्वारा सिविल लाइन में, बावन सिंह विधायक कटरा द्वारा गद्दोपुर में और विधायक कर्नलगंज अजय सिंह के द्वारा परसपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का कार्यक्रम में मन की बात सुनने का काम किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री उमेश कुमार श्रीवास्तव के घर के पास दुर्गा मंदिर पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव मनाया गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर रेलवे बोर्ड के क्षेत्रीय मेंबर पंकज श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत बाल्मीकि ने शिरकत किया। सभासद कृष्ण गोपाल, बूथ अध्यक्ष अनूप जायसवाल समेत सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल को माला पहनाकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अशोक कुमार, दुर्गा चौरसिया, दिनेश सोनकर, राम जी चौरसिया, बसंत लाल, अनुराग, सनी, पूनम, शालिनी, श्रेया आदि उपस्थित थे।

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
