ट्वीट पर एसपी ने सीओ सदर को दिया जांच करने का आदेश
संवाददाता
गोंडा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला को फोन पर जान से मार देने की धमकी देने वाले के खिलाफ स्थानीय थाना देहात कोतवाली में तहरीर दिया गया है। मामला 19 जून करीब 10 बजे रात का है, जब भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला को एक नंबर से काल आई। कॉलर ओमबाबू शुक्ला पुत्र सालिकराम निवासी ग्राम भीटी पटखोली विशुनपुर बैरिया ने सीधे भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अयोध्या शुक्ला द्वारा फोन काट देने के कुछ देर बाद पुन: वही कॉल करता है और अपना नाम ओमबाबू बताते हुए गाली देता है और घर मे घुसकर गोलियां मारने की धमकी देता है। और कहता है की मेरी कॉल रिकॉर्डिंग कर लो तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते। भाजपा नेता ने इस सारी घटना की कॉल रिकॉर्डिंग कर ली है और उन्होंने इस मामलें की शिकायत थाना देहात कोतवाली मे की।
भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला ने थाना देहात कोतवाली मे तहरीर दी है जिसमे उन्होंने ने लिखा है की उनका भाई लल्लू शुक्ला जो दिल्ली मे काम करता है उसने 1फ़रवरी 2022 को एक कमेटी बनाई थी जिसमे 15लोग शामिल थे हैं इस कमेटी मे सभी सदस्यों को हर महीने कुछ राशि जमा करनी होती थी । कमेटी की बोली भी लगती थी इस कमेटी का एक सदस्य जिसका नाम दीपक शुक्ला पुत्र सालिकराम शुक्ला हैं जिसने दो महीने किस्त जमा करके कमेटी उठा ली और पैसे मागने पर वो जान से मारने कि धमकी दे रहा है। अगर मेरे भाई या मेरे परिवार पर कोई भी घटना होती है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे।
गोण्डा के समाज सेवक सुशील तिवारी ने इस मामले को लेकर एसपी गोण्डा को ट्वीटर पर ट्वीटर किया उन्होंने लिखा मेरे फूफा भाजपा नेता अयोध्या शुक्ला को गोण्डा के रहने वाले ओमबाबू शुक्ला ने घर मे घुसकर गोली मारने कि धमकी दी है जिसकी भाजपा नेता ने कॉल रिकॉर्डिंग कर ली मै आप से निवदेन करना चाहता हूँ कि आप जल्द से जल्द करवाई करे। इस पर गोण्डा के एसपी आकाश तोमर तुरंत एक्शन लेते हुए सीओ सदर को 24 घंटे मे जांच करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
