संवाददाता
गोंडा। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा योग के सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप द्वारा मनकापुर के रघुराज सिंह पीजी कालेज में योग दिवस में भाग लिया गया। सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के कार्यालय जय महल पर विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह द्वारा विश्नोहरपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में योगाभ्यास किया गया। विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय द्वारा तरबगंज बाजार, विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा द्वारा बभनजोत ब्लॉक सभागार, विधायक कर्नलगंज अजय सिंह द्वारा तुलसी स्मारक महाविद्यालय परसपुर, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैया द्वारा मुजेहना ब्लॉक सभागार, विधायक मनकापुर पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा नवाबगंज नगरपालिका सभागार, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह द्वारा विपिन बिहारी इंटर कालेज तरबगंज में कार्यकर्ताओं तथा आम जन मानस के साथ योग किया गया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी के आवास पर जिला पदाधिकारियों तथा दयानंद सेक्टर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा योग किया गया। उन्होंने कहा कि आज मंडल के सभी 452 में से 417 शक्ति केंद्रों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम किए गए, जिसमें भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र व जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढें : इस रुसी संपादक ने यूक्रेन पर हमले के लिये पुतीन को माना जन शत्रु!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
