जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने टीबी मरीजों को गोंद लिया। जिला अस्पताल में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा मौजूद रहे। इन मरीजों के नियमित पोषण, दवा के साथ देखभाल की पूर्ण जिम्मेदारी गोद लिए गए व्यक्ति द्वारा निभाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे कहा कि देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री द्वारा टीबी मुक्त भारत का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप आप सभी की दवा पोषण सहित देखभाल कि जिम्मेदारी सरकार सहित हम सभी लोग मिलकर ले रहे हैं। हमें और आपको मिलकर इस बीमारी को देश से खदेड़ देना है। सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिल रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। टीबी मरीजों को गोंद लेने वाले मे प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप ने दो मरीजों को गोंद लिया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष मनीष सिंह श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी द्वारा मरीजों को गोंद लिया गया। कार्यक्रम में सत्य सरोज फाउंडेशन की वर्षा सिंह द्वारा भी 15 मरीजों को गोद लिया गया। इसके साथ ही जिले भर के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा टीवी मरीजों को गोद लिया गया है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री वंदना गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, शशांक मिश्रा, मनीष द्विवेदी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा एवं जिले भर से आए टीवी के मरीज मौजूद रहे।
यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
