Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : भाजपा का किसान प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

Gonda : भाजपा का किसान प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में किया गया। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विजय प्रताप सिंह क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा/संयोजक निकाय चुनाव अवध क्षेत्र एवं विशिष्ट के अतिथि के रुप में अमर किशोर कश्यप जिलाध्यक्ष भाजपा, राजेश तिवारी क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा उपस्थित रहे। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसान और रेहड़ी पटरी वाले फल, सब्जी विक्रेता तथा भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए। जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि ने डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा किसानों, मजदूरों, गरीबों और निर्बल तथा असहाय लोगों को तमाम कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। सभी पात्र व्यक्तियों को शौचालय, आवास, खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि अमर किशोर कश्यप ने नगर निकाय के चुनावों में कार्यकर्ताओं को सभी सीटों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह पुनः जीतने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाने का आह्वान किया। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विद्या भूषण द्विवेदी ने किसान मोर्चा द्वारा किसानों के बीच में जाने और उनको केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को निर्देश दिया तथा लगातार किसानों के बीच में रहकर उनकी समस्याओं से संगठन को अवगत कराने को कहा। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी गण अकबाल बहादुर तिवारी, अजीत सिंह, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, विकास श्रीवास्तव विक्की, राघवेश तिवारी चीकू, मनीष सिंह, नीरज मौर्य, राजेश राय चंदानी, विशाल अग्रवाल, देव नारायण मिश्र, धर्मपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पवन सिंह, श्याम किशोर मिश्र, सचिन बाल्मीकि, रवि दूबे, वैभव सिंह, सुशील सेन कार्यालय प्रभारी मोहित पांडेय नगर अध्यक्ष कर्नलगंज आदि उपस्थित रहे।

Gonda : भाजपा का किसान प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular