Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे पत्रक

Gonda : भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे पत्रक

संवाददाता

गोंडा। बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं सेवा व सुशासन के सफलता पूर्ण आठ वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को पंडरी कृपाल मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के बूथों पर जाकर मोदी सरकार द्वारा पिछले आठ साल में किये गए कार्यों व देश की तरक्की में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से संबंधित पत्रक बांटा गया। पार्टी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा की अगुवाई में घर-घर जाकर पत्रक वितरित करते हुए कार्यकर्ताओं ने पिछले आठ साल की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश कुमार, फूल बाबू, अशोक चौबे, नरेंद्र मिश्र, अरविंद पाठक, मंडल महामंत्री नवल शुक्ला, मण्डल मंत्री रवीन्द्र शुक्ल, राम रूप वर्मा व सभी शक्ति केन्द्र संयोजकों ने अपने अपने प्रभार वाले बूथों पर यह अभियान चलाया।

यह भी पढें : बुल्डोजर पर मचा संग्राम, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोले!

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular