जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में सोमवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने कुदाल मारकर चाचा की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गनवलिया गांव निवासी भरत राम शुक्ला (56) अपने घर के पास लगी झाड़ी साफ कर रहे थे। इस बीच उनके सगे भतीजे आकाश शुक्ला ऊर्फ गोलू पुत्र मुरलीधर भी मौके पर पहुंच गए और दोनों के मध्य उसी जमीन को लेकर आपस में कुछ कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद आकाश वहां से चला गया। भरतराम अपनी कुदाल वहीं रखकर काटे गए झाड़ खंखाड को एकत्रित कर फेंकने लगे। इस बीच पीछे से पहुंचे आकाश ने उनकी कुदाल से ही सिर पर प्रहार कर दिया। परिणाम स्वरूप उनका सिर फट गया। आनन फानन में उन्हें पड़ोस के कस्बे जरवल रोड (बहराइच) में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें जिला अस्पताल या फिर लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। परिजन भरतराम को लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकां ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण में आकाश के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। शव का पंचायत नामा करके पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।
यह भी पढें : दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन के घर पहुंची पुलिस!
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
