Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : भक्तों को रिझाने के भगवान श्रीकृष्ण ने की बाललीला

Gonda : भक्तों को रिझाने के भगवान श्रीकृष्ण ने की बाललीला

ठठेरी बाजार में श्रीमद्भागवत के पंचम दिवस की कथा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। ठठेरी बाजार में लक्ष्मी ड्रेसेज परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा-यज्ञ के पंचम दिवस व्यास पीठ पर आसीन पंचवटी आश्रम रिसिया के पीठाधीश्वर रविशंकर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और प्रभु की बाल लीलाओं के रस से श्रोताओं को अमृत पान कराते कहा कि भगवान भक्तों की लालसा पर अवतार लेकर अपनी लीला से रिझाते हैं। प्रभु अपनी लीला से समाज में समरसता और धर्म के पावन संदेश से मर्यादित करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी लोक पर सोलह कलाओं से युक्त पूर्णावतार लिया। उन्होंने श्रोताओं का आह्वान किया कि हमें भागवत की कथा और भगवान के गीता में दिए गए उपदेश का जीवन में पालन कर मानव जन्म को सार्थक बनाना चाहिए। कथा आयोजक कैलाश नाथ गुप्ता पुष्पा गुप्ता ने श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कथा में शामिल नगर के विशिष्ट व्यक्तियों ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। कथा में उपस्थित जजमान परिवार के साथ ही समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा, शैलेंद्र गुप्ता, सोनू, मोनू, संगीता गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, प्रीति गुप्ता, दीपा मेहरोत्रा, अनिल कुमार व अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Gonda : भक्तों को रिझाने के भगवान श्रीकृष्ण ने की बाललीला

संस्कार संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के पीठाधीश्वर रविशंकर महाराज ने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में संस्कार संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय के दिशा निर्देशन में बच्चों एवं शिक्षकों ने तुलसी सभागार में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक शुक्ला ने संस्कार संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तथा महाराज के उद्देश्य व आश्रम द्वारा संचालित सभी परिकल्प का परिचय दिया। रवि शंकर महाराज ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपने से इस प्रकार जोड़ा कि बच्चों ने बिना किसी संकोच के अपने मन की बात को प्रश्न के रूप में महाराज जी के समक्ष रखा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पांच मूल तत्व लक्ष्य, मार्ग, साधन, साथी एवं सानिध्य के बारे में जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम में बच्चों ने जानना चाहा कि वे मोह माया से अपने को कैसे दूर रखें? मन और बुद्धि के द्वंद में बुद्धि को कैसे ताकत दें? मन भटकाव को कैसे नियंत्रित करें, ब्रेकअप की स्थिति से कैसे बचें, विपरीत परिस्थितियों का सामना कैसे करें, आदि प्रश्नों का उत्तर महराज द्वारा शास्त्र सम्मत ढंग से दिया। संस्कार संवाद कार्यक्रम के आयोजन में संदीप मल्होत्रा व दीपक गुप्ता ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव उमेश शाह, शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिव शरण शुक्ला, भूगोल विभाग के डॉक्टर रंजन शर्मा, अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, डॉ ओपी यादव, डॉ हरीश शुक्ला, डॉ परवेज आलम, डॉ दिलीप शुक्ला, डॉ मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Gonda : भक्तों को रिझाने के भगवान श्रीकृष्ण ने की बाललीला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular