Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : भक्ति से प्राप्त होती है भगवान की कृपा

Gonda : भक्ति से प्राप्त होती है भगवान की कृपा

संवाददाता

गोंडा। जिला मुख्यालय पर चौक क्षेत्र में लक्ष्मी गारमेंट्स के स्वामी कैलाश नाथ गुप्ता के आवास पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक पंडित रवि शंकर महराज ने कहा कि जब भगवान कृपा करते हैं, तब जीवन में जीव को भक्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जीव, ब्रह्म और माया तीनों अलग-अलग चीज हैं। माया का अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मा मायने नहीं और या मायने यह अर्थात् जो नहीं है। परंतु यही बात हमें समझ में नहीं आती है। माया हमेशा जीव को भगवान से अलग रखती है। इसीलिए भक्त अपने जीवन में भक्ति ले आते हैं। प्रहलाद जी राक्षस पुत्र थे, परंतु उन्होंने भगवान की भक्ति का आश्रय लिया और वह भगवान को प्राप्त करने में सफल हुए। इसी प्रकार ध्रुव जी महाराज छोटी सी उम्र में भगवान की भक्ति को प्राप्त किया। यहां तक कि गज जो पशु था, उसने भी भगवान को प्राप्त कर लिया। भक्ति को प्राप्त करने की कोई व्यवस्था नहीं होती है। वह कभी भी प्राप्त की जा सकती है। प्रहलाद जी इसके स्पष्ट उदाहरण हैं। इससे पूर्व द्वितीय दिवस की कथा सुनाते हुए व्यास पीठ ने कहा कि भागवत चिंतन को जागृत करती है। मनुष्य चिंता करता है। चिंता, चिता के समान मानी गई है। जिस प्रकार चिता शरीर को नष्ट करती है, उसी प्रकार चिंता आंतरिक तंत्र को नष्ट करती है। भागवत के महात्म की कथा कहते हुए रविशंकर महराज ने कहा कि आत्मदेव नामक ब्राह्मण के कोई पुत्र नहीं था। एक संत ने उन्हें प्रसाद दिया और कहा कि अपनी पत्नी को इसे ले जाकर खिला दो। लेकिन आत्मदेव की पत्नी ने वह प्रसाद खुद न खाकर गाय को खिला दिया और अपनी बहन के षड्यंत्र से पुत्र को ले आई। षड्यंत्र वाला पुत्र धुंधकारी कहलाया, जो महाखल था। जबकि गाय से जन्मा पुत्र महाज्ञानी हुआ, जिनका नाम गोकर्ण रखा गया। उन्होंने कहा कि हम जैसा बीज बोते हैं, वैसा ही वृक्ष होता है। संस्कार गर्भ से ही आ जाता है। इसीलिए हमें बच्चों को संस्कारित करने का प्रयास करना चाहिए। भागवत कथा का सार चिंतन है। अगर हमारे जीवन में चिंतन जागृत हो गया, तो हमारा जीवन सभी परेशानियों को दूर भगाने में सक्षम हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य जजमान कैलाश नाथ गुप्ता व श्रीमती पुष्पा गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता सोनू, भूपेंद्र गुप्ता मोनू, श्रावस्ती से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंचवटी सीता राम आश्रम से गुरु भाई दीनानाथ गुप्ता, गोंडा आश्रम के दीपेंद्र मिश्रा, संतोष सोनी, संदीप मेहरोत्रा, राजेश कसौधन, अजय मिश्रा, आशीष मोदनवाल, पप्पू सोनी, अमित गुप्ता, चंदन, भूपेंद्र आर्य, राधे रमण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Gonda : भक्ति से प्राप्त होती है भगवान की कृपा

यह भी पढें : प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular