Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : ब्लाकों में स्वावलम्बन कैम्प आयोजित

Gonda : ब्लाकों में स्वावलम्बन कैम्प आयोजित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत जनपद के सभी ब्लाकों में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला बाल विकास एवं पुष्टहार विभाग के सहयोग से स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वजीरगंज में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जे.पी. यादव, बेलसर में संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, झंझरी में महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह द्वारा स्वावलम्बन कैम्प आयोजित किया गया, जहां कैम्प के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया तथा आवेदनों के प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। वहीं बभनजोत में परामर्शदाता जितेन्द्र मिश्रा, रूपईडीह में आंकड़ा विश्लेषक शिव गोविन्द वर्मा, कटरा बाजार में जिला समन्वयक राजकुमार आर्य, इटियाथोक में सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सरोज, करनैलगंज में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार राव, तरबगंज में ध्रुवचन्द्र व मुजेहना में सिद्धनाथ पाठक ने कैम्प में महिलाओं के हक पर चर्चा किया व महिलाओं के लिए संचालित योजनाएं गिनायी। उन्होंने बताया कि कैम्प के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कैम्पों में लाभार्थियों का चिन्हाकन कर किया जाता है तथा आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। ब्लाकों में मिशन शक्ति का पम्पलेट भी वितरित किया गया।

Gonda : ब्लाकों में स्वावलम्बन कैम्प आयोजित

यह भी पढें : विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हुए बागी विधायक

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular