Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बैंक कैशियर के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुदकमा

Gonda : बैंक कैशियर के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुदकमा

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। इंडियन बैंक के आंचलिक प्रबंधक ने चौक शाखा के प्रभारी कैशियर के विरुद्ध स्थानीय थाने में साढ़े चार लाख रुपए से अधिक की धनराशि का गबन करने का अभियोग दर्ज कराया गया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने आज यहां बताया कि कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस (अफीम कोठी) निवासी राकेश कुमार इंडियन बैंक की चौक शाखा में प्रभारी कैशियर के पद पर तैनात था। विभिन्न तिथियों में उसने बैंक के खाताधारक ममता से 2,95,000 रुपये, प्रेमा देवी से 9000 रुपये व संजय कुमार तिवारी से 1,50,000 रुपये उनके खातों में जमा करने के लिए जमा बाउचर के साथ नकद प्राप्त करके उन्हें फर्जी रसीद पकड़ा दी और उनका पैसा सम्बंधित खाते में जमा न करके खुद हड़प लिया। बाद में खाताधारकों की शिकायत पर बैंक द्वारा जांच कराए जाने पर मामले का खुलासा हुआ। बैंक के आंचलिक प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद प्रभारी कैशियर राकेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही कोतवाली नगर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग भी दर्ज कराया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रकरण में जालसाजी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Gonda : बैंक कैशियर के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मुदकमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular