Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बेहतर विकास के लिए तीसरा इंजन जरूरी-केशव मौर्य

Gonda : बेहतर विकास के लिए तीसरा इंजन जरूरी-केशव मौर्य

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत की ओर अग्रसर है। आगामी 13 मई को आने वाले चुनाव परिणाम में सपा, बसपा और कांग्रेस पूरी तरह से साफ नजर आएगी। वह मंगलवार को रामलीला मैदान में गोंडा नगर पालिका के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी लक्ष्मी रायचंदानी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली व लखनऊ से विकास की जो योजनाएं बनती थी, उसमें 85 प्रतिशत धन नेता और अधिकारी खा जाते थे। शहर में विकास की गाड़ी को तेजी से बढ़ाने के लिए डबल इंजन की सरकार के साथ ही अब तीसरे इंजन की जरूरत है। आप सब मिलकर यहां भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाइए। केन्द्र और प्रदेश की सरकारें विकास के लिए जी जान लगा देंगी। उन्होंने कहा कि सपा से मुक्ति के लिए चुनावी यज्ञ में हर किसी को आहूति देनी चाहिए। निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव का आगाज है। सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में साइकिल पंचर हो गई थी और निकाय चुनाव में भी साइकिल को पंक्चर करना है। कमल का फूल सुरक्षा की गारंटी है। अपराधियों को जेल में डालने की गारंटी है। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि गोंडा नगर पालिका में काफी भ्रष्टाचार की शिकायतें शासन तक पहुंची हैं। चुनाव के बाद प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी लोगों को जेल भेजा जाएगा। देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार न होती, तो विकास महज कागजों में दिखता। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में अराजकता के वातावरण का अंत हो गया है। अपराधी भय से कांप रहे हैं। कानून और व्यवस्था का राज कायम है। समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी का चरित्र अपराधियों व माफियाओं को सरंक्षण देने का रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी उनकी हार सुनिश्चित है। इसीलिए सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता प्रचार पर नहीं निकल रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, तब से पूरे देश और प्रदेश में खुशहाली आई है। भाजपा का लक्ष्य दलित, शोषित, गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशहाली लाना है और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना है। आज का युवा विकास, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और सख्त कानून व्यवस्था का हिमायती है, इसीलिए युवा वर्ग की पंसद भारतीय जनता पार्टी है। जनसभा को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव ने किया।

Gonda : बेहतर विकास के लिए तीसरा इंजन जरूरी-केशव मौर्य

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular