संवाददाता
गोंडा। जिले में बुधवार को पेट्रोलियम कर्मी समेत छह कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर बीस हो गई है। जानकारी के अनुसार, बहराइच रोड स्थित आयल डिपो पर स्वास्थ्य विभाग के जांच में दो कर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। इसके अतिरिक्त गोंडा रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर हुई जांच में चार अन्य की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जय गोविंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संबंधित मरीजों की केस हिस्ट्री खोजने को कहा गया है। इसके आधार पर संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
यह भी पढें : अब ‘आधार’ से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी कार्ड, एक से होगी शुरुआत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
