Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बिना तार के महीनों से खड़े हैं विद्युत पोल

Gonda : बिना तार के महीनों से खड़े हैं विद्युत पोल

संवाददाता

नवाबगंज, गोंडा। आजादी के 75 वर्ष बाद भी दत्तनगर ग्राम पंचायत के मजरे ज्यूरक्खन पुरवा के लोग बिजली से महरूम हैं। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद हर मजरा हर घऱ रोशन करने के उद्देश्य से सौभाग्य योजना की शुरुआत हुई थी। इसका परिणाम यह रहा कि दुर्गम स्थानों तक बिजली पहुंचाई गई, किन्तु दत्त नगर के इस मजरे तक आज तक बिजली नहीं पहुंची है। 80 वर्षीय राम सुंदर बताते हैं कि आज तक उन्होंने बिजली का सुख कभी नहीं पाया। अब तो जाने का भी समय हो गया है। बच्चे अँधेरे से उबर जाते तो अच्छा था। ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने बताया कि चार वर्ष से वे मजरे को रोशन कराने के लिए प्रयासरत हैं, किन्तु विभाग के कानां पर जूं तक नहीं रेंग रही। बड़े प्रयासों पर गाँव मे कुछ पोल लगा दिए गए, किन्तु उन पर तार आज तक नहीं दौड़े। अब तक अनेक बार उनके द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। मजरे के लोगों ने आज प्रदर्शन कर बिजली पहुंचाने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि गाँव में पहले कोटे से मिलने वाला मिट्टी का तेल भी अब नहीं मिलता। ऐसे में अँधेरे में रहना लोगों के लिए चुनौती पूर्ण बन गया है। प्रदर्शन में रमपता, धनई देवी, गीता, सुमन, रंगीला, सोनपता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular