Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बाल संरक्षण गृह में रक्षा बंधन समारोह

Gonda : बाल संरक्षण गृह में रक्षा बंधन समारोह

संवाददाता

गोंडा। फुलवारी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा बाल संरक्षण गृह में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा दो से पांच तक की छात्राओं ने बाल संरक्षण गृह के बच्चों को राखी बांधी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या शैव्या मिश्रा ने बताया कि उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, समन्वयक सौम्या द्विवेदी की अगुवाई में नम्रता, माही, प्रतिभा, आयुषी, सृष्टि, वान्या, मायेशा, मानवी, कनिष्का, दिशा, अनुष्का, समरीन, दृष्टि, आर्या, हर्षिता, वर्तिका, आराध्या, शबनूर, अमृता, नंदनी, नित्या, कृतिका, अंशिका, जान्हवी आदि बच्चे सम्मिलित हुए। इस मौके पर अध्यापक गण ज्योति चौरसिया, ज्ञानेंद्र सिंह, चांदनी दुबे, विमला, श्रीजना, सोनू शुक्ला, प्रीति, निशी शुक्ला, दिनेश, सोनी, सूर्यकांत, राहुल, संगीता, श्वेता, सीता, प्रियंका, सुजाता, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। विद्यालय की प्रबंधक नीता सिंह ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा गरीब लोगों कि मदद करनी चाहिए, जिससे समाज में सब लोग ख़ुश रहें और सभी को त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मानने का अवसर मिले।

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular