संवाददाता
गोंडा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के निर्देशन में सोमवार को बाल गृह (शिशु) का निरीक्षण प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय नितिन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान बाल गृह शिशु में उपस्थित 15 बच्चों से मुलाकात कर उनके खान-पान, रहन-सहन एवं शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की गई। उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों के रहने वाले कमरों में लगे हुए पलंग व बिस्तर का भी निरीक्षण किया। बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें ठंड में ओढ़ने हेतु कम्बल व रजाई प्रदान की गयी है। बाल गृह में उनके इलाज हेतु जिला चिकित्सालय द्वारा डा. आफताब आलम की नियुक्ति की गयी है, जिनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह बाल गृह शिशु आकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। बाल गृह में स्थित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में कुल 11 बच्चों में से एक वर्ष से कम तक के बच्चोें को भी देखा गया, जहां पर विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण की 04 केयर टेकर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में छोटे बच्चों के इलाज हेतु बनाये गये स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र को भी देखा गया। विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण की अधीक्षिका श्रीमती सुमन श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बाल रोग विशेषज्ञ डा. पुरूषार्थ को बच्चों के इलाज हेतु नियुक्त किया गया है। डाक्टर के उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि वह बच्चों को देखने के लिए आठ जनवरी को आए थे। इस अवसर पर विशेष दत्तक ग्रहण की सुशीला देवी, गुडिया विश्वकर्मा, सूरजकला, सुशील पाण्डेय, राम दयाल, आशू सोनी, महेश कुमार अध्यापक दिनेश कुमार, रसोइया कामिनी उपाध्याय, सुनीता, अर्चना पाण्डेय सहित प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ लिपिक अंकित वर्मा तथा पराविधिक स्वयं सेवक संजय कुमार दूबे आदि अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
