संवाददाता
गोंडा। राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैनर पर हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने कहा कि सभी आज संकल्प लें कि हम महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित रखेंगे। उन्हें शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ेगें। उन्होंने कहा कि आगामी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 18 से 24 जनवरी तक बालिका सप्ताह मनाया जायेगा। प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी ने भी बैनर पर हस्ताक्षर कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जय प्रकाश यादव, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह, जिला समन्वयक राज कुमार आर्य, जितेन्द्र मिश्रा, पंकज कुमार राव, चाइल्ड लाइन के प्रभारी आशीष मिश्रा, आरक्षी बबीता सिंह, केस वर्कर निधि त्रिपाठी समेत अन्य ने हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
