संवाददाता
गोंडा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में वजीरगंज एवं नवाबगंज बाजार में श्रम विभाग के नेतृत्व में, चाइल्ड लाइन और एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में सघन रुप से बालश्रम उन्मूलन अभियान का संचालन किया गया, जिसमें जनपद के वजीरगंज एवं नवाबगंज बाजार के प्रतिष्ठानों के नियोजकांे को बाल श्रम के बारे में जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि बाल श्रम कराते हुए पाए जाने पर बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एक सेवायोजक के बालश्रम कराते पाये जाने पर निरीक्षण टिप्पणी भी निर्गत की गईं। अभियान का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र प्रताप, चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्र, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक राम किशोर प्रसाद, हेड कांस्टेबल गऊ चरन, कांस्टेबल रामजीत यादव, महिला आरक्षी नीलम के साथ किया गया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
