जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। आगामी 30 सितम्बर को होने वाले बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार, महामंत्री पद के लिए पांच, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो, संयुक्त मंत्री के लिए सात तथा वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए छह व कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को दाखिल नामांकन पर आपत्ति व जांच तथा 22 सितम्बर को नामांकन वापसी के बाद विधि मान्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान तथा मतगणना 30 सितंबर को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह, वरिष्ठतम सदस्य राम बिलास मिश्र, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, सैय्यद सफदर हुसैन के अलावा अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रितेश कुमार यादव, कार्यकारणी के नंद गोपाल शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, राकेश कुमार शर्मा, मोहम्मद उमर, चुनाव सहयोगी अधिवक्ता डीपी ओझा, इंदु प्रकाश तिवारी, रसिक बिहारी तिवारी, राजेश ओझा, सुनील पांडेय, अशोक कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, वसी चौधरी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के छह पदों के सापेक्ष केवल छह नामांकन होने के कारण इस पद पर मतदान नहीं कराया जाएगा।

यह भी पढें : अजय देवगन के खिलाफ FIR के लिए ज्ञापन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
