Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बाबा खाटू श्याम की निकली निशान शोभायात्रा

Gonda : बाबा खाटू श्याम की निकली निशान शोभायात्रा

केक काटकर मनाएंगे बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव

संवाददाता

गोंडा। कार्तिक सुदी देवोत्थानी एकादशी पर गुरुवार को बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निशान मात्रा प्रारंभ हुई जो मेन बाजार होते हुए अग्रसेन चौराहा साहबगंज नूरा मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी पूज्य झूलेलाल धर्मशाला चौराहा से वापस होते हुए ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में समाप्त हुई। जगह-जगह भक्तों ने बाबा श्याम का आरती कर दर्शन किया और प्रसाद लिया। निशान यात्रा में पुरुष और महिला भक्तों ने बाबा श्याम के जन्मदिन के भजनों पर ख़ूब झूमे। श्याम प्रेमी श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित किया और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों पर नृत्य कर खूब मस्ती की। निशान यात्रा के दौरान बड़गांव चौकी इंचार्ज प्रतीक पांडेय दल बल के साथ मुस्तैद नजर आए। महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहीं। यात्रा समाप्ति के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद में जलपान ग्रहण किया। निशान शोभायात्रा में कर्नलगंज, रिसिया, बहराइच, पयागपुर, इटियाथोक आदि कई जगहों से श्याम प्रेमी शामिल हुए। मंदिर के प्रांगण को रंग बिरंगी गुब्बारे और फूल पत्तियों से सजाया गया है। बाबा श्याम और दादी का दरबार भी इतना भव्य सजा हुआ है कि बाबा का दरबार आकर्षक का केंद्र रहेगा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष विमलेश सिंघल, सुरेश भावसिंहका, अनिल मित्तल, गोविंद जालूका, श्याम केडिया, अजय अग्रवाल, अंकित लवी, श्याम बिहारी भावसिंहका, आशीष भावसिंहका, आलोक भावसिंहका, पुनीत बंसल, गौरव सिंघल, संदीप भावसिंहका, नितेश मित्तल, चंदन आर्य, सरोज अग्रवाल, पूनम मित्तल, सुधा जालूका, नीलम जैन, प्रीति भावसिंहका, प्रिया भावसिंहका, सोनी सिंह, वर्षा भावसिंहका सहित सैकड़ो श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

Gonda : बाबा खाटू श्याम की निकली निशान शोभायात्रा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular