Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : बाग में लटकता मिला युवक का शव

Gonda Capsule : बाग में लटकता मिला युवक का शव

संवाददाता

गोंडा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक का शव बगीचे में लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सुभागपुर निवासी राज कुमार पुत्र भोला नाथ वर्मा की लानग घर से थोड़ी दूर स्थित एक बाग में मिली है। मृतक के पिता ने बताया कि वह सुबह ही घर से निकला था। इसके बाद उसकी लाश मिली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह साफ होगी।

लापरवाही से चली गई युवक की जान

जिले के वजीरगंज कस्बे में अस्पताल के निकट अज्ञात वाहन के नुकीले रॉड से जख्मी होकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ जनपद के इंदिरा नगर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अजय सिंह पुत्र इंद्रजीत बाइक से गोण्डा की तरफ जा रहा था। वजीरगंज कस्बा के पास सामने से आ रही बैट्री रिक्शा के बचाने के चक्कर मे किसी अन्य गाड़ी के जनुकीले रोड गले मे लगने से गला कट गया, जिससे युवक की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बाइक से गोण्डा की तरफ तेजी से जा रहा था। तभी सामने से एक बैट्री रिक्शा जा रहा था। उसको बचाने के चक्कर में किसी अन्य गाड़ी में निकले नुकीले रॉड उसके गले में लग गया। जिससे उसका गला कट गया। बाइक से सड़क पर गिर गया। ज्यादा खून निकलने की वजह से उसकी मौत हो गई। मौके पर वजीर गंज थाना प्रभारी सीपी सिंह सिपाहियों के साथ पहुँच गये। वजीरगंज अस्पताल के ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने उस के घर वालों को सूचना दे दिया है।

30 को नगर पालिका होगी प्रशासक के हवाले

जिले में नगर पालिकाओं में नए साल से प्रशासकों के हाथ में कमान जाने की शुरुआत होगी। पहली जनवरी को गोंडा नगर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति होगी। साल 2017 में निकाय चुनाव में शपथ के बाद सबसे पहले गोंडा नपाप में पहली बैठक 30 दिसंबर को हुई थी, जबकि अन्य छह निकायों की बैठक जनवरी 2018 में हो पाई थी। जनवरी में सभी निकायों में प्रशासक कमान संभाल लेंगे। जिले की नगर पंचायत कटरा बाजार, नगर पालिका परिषद नवाबगंज और करनैलगंज की खुली बैठक 22 जनवरी 2018 को हुई थी। ऐसे में यहां प्रशासक 23 जनवरी को प्रभार लेंगे। नगर पंचायत परसपुर में 20 जनवरी 2018 को बैठक हुई, यहां पर 21 जनवरी 2023 में प्रशासक नियुक्त होंगे। नगर पंचायत मनकापुर में पांच जनवरी 2018 में बैठक होने से छह जनवरी को तथा नगर पंचायत खरगूपुर में चार जनवरी 2018 को पहली बैठक होने से पांच जनवरी को कार्यकाल पूरे होने पर प्रशासक नियुक्त होंगे। क्षेत्र के एसडीएम को प्रभार देने की तैयारी हो रही है।

दो कोरोना मरीज मिले, कोविड अस्पताल सक्रिय

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखकर एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला अस्पताल के 200 बेड वाले कोविड अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी अलर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को जांच में दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को जिला अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर हुए कोरोना जांच में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सीय निगरानी में इलाज करवा रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टाप व अन्य स्थानों पर कोविड जांच के लिए टीमों को लगाया जाएगा। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर कोरोना की जांच बढ़ाने की तैयारी की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सके।

Gonda Capsule : बाग में लटकता मिला युवक का शव

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular