जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बहुचर्चित जमीन घोटाले से जुड़े एक और आरोपी की मंगलवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक उप निरीक्षक व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस बीच घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से तीन चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की तथा प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने को कहा।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि थाना कोतवाली नगर में जनवरी 2018 में तत्कालीन तहसीलदार सदर सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी द्वारा दर्ज करवाए गए कूटरचना एवं धोखाधड़ी से संबंधित एक अभियोग में अधिवक्ता अभियुक्त राजकुमार लाल श्रीवास्तव (60) पुत्र दीपचंद निवासी बाबागंज धानेपुर हालपता गायत्री पुरम कालोनी सिविल लाइंस थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा वांछित थे। प्रकरण में उनसे पूछताछ के लिए पुलिस ने तलाश शुरू की तो वे बीते शुक्रवार को पंजाब जाने के लिए एक ट्रेन पर सवार हो गए। सर्विलांस की मदद से उनका नम्बर ट्रैक करते हुए गोंडा पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रामपुर की मदद से उन्हें हिरासत में लिया तथा पूछताछ के लिए गोंडा लेकर आई। शनिवार की सुबह थाना कोतवाली नगर की मिश्रौलिया पुलिस चौकी पर शौच क्रिया के लिए शौचालय जाने पर उन्होंने वहां रखी हार्पिक (टायलेट साफ करने वाले रासायनिक पदार्थ) का सेवन कर लिया। परिणाम स्वरूप उनकी तबियत खराब हो गई। गिरफ्तारी टीम द्वारा तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय गोंडा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेज दिया। पुलिस टीम ने उन्हें डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया तथा स्वास्थ्य में सुधार होने पर जिला पुलिस के अपराध शाखा द्वारा जरूरी पूछताछ के उपरान्त उन्हें गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया। एसपी ने बताया कि जेल में दाखिला के समय चिकित्सीय परीक्षण होने पर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। परिणाम स्वरूप चिकित्सक ने उपचार के लिए एक बार पुनः जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार के दौरान मंगलवार को पूर्वान्ह मौत हो गई। एसपी ने बताया कि प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी रजनीश द्विवेदी व दो आरक्षियों कमलेश कुमार व शिवम मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की न्यायिक जांच कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अधिवक्ता की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सिटी विनय कुमार सिंह व नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही दर्जनों अधिवक्ता भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए और पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस बेलगाम है। यह किसी के साथ कुछ भी कर सकती है। उन्होंने प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीएमओ डा. रश्मि वर्मा ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। बताते चलें कि जिले में फर्जी बैनामा के जरिए दूसरों की जमीनों को हड़पने के खेल का खुलासा पिछले वर्ष नवबंर में हुआ था। तब से पुलिस इस घोटाले के मास्टर माइंड बृजेश अवस्थी समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन मामले में भी अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया था। उन पर गैंग लीडर बृजेश अवस्थी व अन्य सदस्यों के साथ मिलीभगत कर फर्जी अभिलेख तैयार करने का आरोप है। जमीन घोटाले से जुड़े मामले में न्यायिक/पृलिस अभिरक्षा में यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व 13 दिसंबर 2022 को आरोपी सालिक राम सिंह निवासी खैरा वृंदावन थाना परसपुर जिला गोंडा की भी मौत हो गयी थी। तब मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था।
अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
