Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : बदइंतजामियों के बीच हुआ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Gonda : बदइंतजामियों के बीच हुआ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाददाता

गोंडा। भारी बदइंतजामियों के बीच 66वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 30वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में सोमवार को हुआ। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एमपी अग्रवाल व डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद काफी देर तक खेल शुरू नहीं हो सका। आयुक्त ने खेल प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि शिक्षा के साथ खेल का बहुत महत्व है। स्कूलों में खेल गतिविधियों से छात्रों की चहुंमुखी प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने खुशी जताई कि पूरे प्रदेश के छात्र जिले में आए हैं और अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। आयुक्त ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने खिलाड़ी छात्रों की प्रतिभा को सराहा, कहा कि मंडल स्तरीय खेलों में दम दिखाने के बाद आप लोग राज्य स्तरीय खेल में आए हैं, इसकी निरंतरता बनाए रखें। आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें, कहा कि हार-जीत के लिए प्रतियोगिताएं नहीं हैं। इससे सीख कर मुकाम हासिल करने का अवसर मिलता है। डीआईओएस राकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। मंडलीय खेल सचिव श्वेता मिश्र ने खिलाड़ी छात्रों को स्वागत किया और कहा कि बेहतर माहौल में प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें सभी को बेहतर अवसर मिलेगा। फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर पहला मैच अंडर-19 बालिकाओं का गोरखपुर और लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने लखनऊ को 5-0 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग का पहला मैच देवीपाटन मंडल व मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें देवीपाटन मंडल ने मुरादाबाद को 1-0 से हराया। अंडर-14 में बालकों का पहला मैच सैफई हॉस्टल व अलीगढ़ के बीच खेला गया जो ड्रा रहा। प्रतियोगिता का संचालन संजय सिंह ने किया। इस मौके पर प्रियंका सिंह, विश्वजीत यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, संदीप शुक्ल आदि खेल शिक्षक व अनुदेशक मौजूद रहे।

Gonda : बदइंतजामियों के बीच हुआ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

यह भी पढें : एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular