संवाददाता
गोंडा। जिले के फुलवारी पब्लिक स्कूल को ‘बेस्ट एकेडमिक स्कूल इन गोंडा’ एवार्ड से नवाजा गया है। स्कूल की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह को मुम्बई के एक आलीशान होटल में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता सोनू सूद द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। जिले के अनेक सम्भ्रांत नागरिकों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। विद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नीता सिंह ने बताया कि वी कनेक्ट स्टार इवेंट्स एंड इंटरटेनमेंट के मालिक श्रीधर वर्मा और श्रीमती अमृता रॉय वर्मा द्वारा आयोजित मुम्बई के जूहू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें ‘ग्लोबल फेम एवार्ड पुरस्कार-2023’ प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर की अनेक क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्ति समाजसेवी, नौकरशाह, फिल्मी दुनिया के लोगों यथा अंजलि अरोड़ा, श्रीजिता डे, आकांक्षा पुरी, सलमान युसूफ खान, मान्या सिंह आदि शामिल हुए। इस पुरस्कार देश भर के विभिन्न कंपनियों, उद्यमियों, संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं को संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम को देश के विभिन्न हिस्सों में अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों, ब्रांडों, व्यवसायों और संस्थाओं को उनकी प्रेरक कहानियों और नवाचार के लिए पहचानने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। उन्होंने कहा कि इस एवार्ड का प्राप्त होना हमारे विद्यालय के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसका संपूर्ण श्रेय विद्यालय के चेयरमैन वीर विक्रम सिंह एवं श्रीमती मालती सिंह, सचिव क्रांति कुमार सिंह समेत अनेक शुभचिंतकों, अभिभावकों व प्यारे बच्चों को जाता है।
श्रीमती नीता सिंह के वापस लौटने पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिले के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। देवीपाटन मण्डल के निवर्तमान अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. अनिल मिश्रा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी उमा शंकर सिंह, जिला समन्वयक राजेश सिंह, साहित्यकार डा. सूर्यपाल सिंह, शिवाकांत मिश्र विद्रोही, क्रांति सिंह, पीपी यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री शैव्या मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, समन्वयक श्रीमती सौम्या द्विवेदी, विद्यालय निरीक्षक ज्योति चौरसिया, अकाउंटेंट हर्षित सिंह एवं राहुल पांडेय, शिक्षक गण ज्ञानेंद्र सिंह, सोनू शुक्ला, दिव्या सिंह, श्वेता सिंह, संगीता शुक्ला, चांदनी द्विवेदी, विमला राय, श्रीजना राय, कुसुम छेत्री, निशी मिश्रा, सोनू शुक्ला, अंजली ओझा, दिनेश सोनी, सूर्यकांत मिश्रा, आलोक द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, आशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, विनय पांडेय, रामसजन, देवता, ननके, राजित राम, राम दयाल, राज कुमार, गीता देवी, माया देवी, आशा देवी आदि ने बधाई दी है।

*प्रिय मित्रों*
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*
*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
