संवाददाता
गोंडा। फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 8वें वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार तथा अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉक्टर अनिल मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित करके तथा मां सरस्वती को माल्यार्पण करके की। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जिसमे सबसे पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की जिसमें सौम्या, मानवी, कनिष्का सिंह, कनिष्का यादव, अनुष्का ने प्रतिभाग किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसमें एंजल सिंह, कौष्ठी, माही, वान्या ने प्रतिभाग किया। इसके बात फेस्टिवल सॉन्ग में रमन, पीयूष, प्रियांश, अमन ने प्रतिभाग किया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। साथ ही बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निर्देशक क्रांति कुमार सिंह, प्रबंधिका श्रीमती नीता सिंह, प्रधानाचार्या शैव्या मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, समन्वयक सौम्या द्विवेदी, ज्योति चौरसिया, हर्षित सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, चांदनी दुबे, निशी मिश्रा, सोनू शुक्ला, आलोक द्विवेदी, दिनेश सोनी, आशीष रुम्बा, सूर्यकांत मिश्रा, श्रीजना राय, कुसुम छेत्री, बिमला राय, संगीता शुक्ला, राहुल पांडेय, श्वेता सिंह, दिव्या सिंह, अंजली ओझा, सीता आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

