जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश में ‘काली’ फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद माहौल गरमा गया है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए पुलिस में शिकायत की गई है। गोंडा बार एसोसिएशन के मंत्री तथा सामाजिक संस्था ‘सत्य’ के अध्यक्ष रितेश कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल पर ई-एफआइआर दर्ज कराई है।
जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बूढ़ादेवर (गरीबी पुरवा) निवासी रितेश यादव ने प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर गोंडा को सम्बोधित शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि तीन जुलाई 2022 की शाम सोशल मीडिया पर भारतीय फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म ‘काली’ का पोस्टर सामने आया, जिसमें एक महिला को करोड़ों सनातन धर्मावलम्बियों की आराध्य माँ काली की शक्ल देते हुये सिमरेट पीते हुए दिखाया गया है। उसके एक हाथ में त्रिशूल तथा दूसरे हाथ से सिगरेट पीते हुए दर्शाया गया है। इस प्रकार से फिल्म मेकर ने अपनी उक्त फिल्म के माध्यम से हिन्दू भावनाआें को ठेस पहुँचाया है, क्योंकि माँ काली हिन्दूओं की पूज्य देवी हैं और करोडां लोगों की आस्था का केन्द्र हैं। उनको इस तरह दर्शित करना अपमान व अपराध है। उक्त पोस्टर को देखकर मेरी भी भावनाएं आहत हुईं हैं। इसलिए उक्त फिल्म मेकर सहित पूरी यूनिट के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टर से उक्त तस्वीर को हटाया जाय, जिससे हिन्दू जनमानस में उनकी भावनाओं को लेकर कोई ठेस न पहुँचे। फिल्ममेकर अपने इस कृत्य के लिये सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगे। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि फिल्म मेकर एवं उक्त डाक्यूमेन्ट्री फिल्म ‘काली’ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके उचित व विधिक कार्यवाही करने की कृपा की जाय। संस्था के सचिव गौरी शंकर चतुर्वेदी एडवोकेट ने बताया कि उप्र पुलिस के पोर्टल पर की गई मेरी शिकायत को क्रमांक 202200094449 पर सफलतापूर्वक जमा कर लिया गया है। हम इस फिल्म के पोस्टर को तत्काल वापस लेने और फिल्म निर्माता से सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं। ऐसा न किए जाने पर सत्य संस्था कानूनी लड़ाई लड़़ेगी। जरूरत पड़ने पर हम सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इस सम्बंध में प्रभारी पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि ई-एफआइआर उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल पर दर्ज होती है। जिला पुलिस को शिकायत मिलते ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
