संवाददाता
गोंडा। जनपद के प्रतिष्ठित फातिमा इंटर कॉलेज में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। मीट का आयोजन फातिमा एलमुनाई एसोसिएशन द्वारा किया गया। इसमें यहां से अध्ययन करके वर्तमान में अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित तथा व्यवसाय में रत अनेक पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया। फातिमा के प्रिंसिपल पाल कोरेयो ने पूर्व छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि यहां के बच्चे देश ही नहीं, अपितु विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे छात्रों पर विद्यालय प्रबंधन को गर्व करता है। इस मीट में एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संजू छाबड़ा, उमेश शाह, गुरप्रीत छाबड़ा, मनप्रीत, मयस्क्कर देव सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, गौरव सिंह, प्रदीप मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव, डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव, रोजी पांडे, डॉ आशीष शुक्ला, राजेश टंडन, सचिन टंडन, आरपीएस तोमर आदि शामिल हुए।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
