सरकारी दफ्तरों में आकर देखें पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली
कल्बे वसी ‘मोहसिन’
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को आयोजित क्रिसमस फेट-2022 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। गरीब बच्चों की शिक्षा और बाढ़ पीड़ितों के सहयोगार्थ आयोजित इस मेले के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय से बच्चों को अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होंने बच्चों का आहवान किया कि वे पढ़ लिखकर राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनें। डीएम ने कहा कि सर्दियों की छुट्टी का इस्तेमाल आप सब विभिन्न कल्याणकारी व सामाजिक कार्यों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल कोहरे का मौसम है। इसलिए बहुत आवश्यक न हो तो रात में सफर न करें। इस अवधि में आप सब जिला जेल जाकर राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की समाधि स्थल देख सकते हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही सरकारी दफ्तरों में आकर देख सकते हैं कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कैसे काम करते हैं। डीएम ने कहा कि इस दौरान आप कुछ नया सीखने की योजना भी बना सकते हैं। वह चाहे पियानो बजाना सीखना हो, या कुछ भी जो आप नया करना चाहते हैं, इंटरनेट की मदद से उसे सीख सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर पाल कोरेया ने जिलाधिकारी को शाल पहनाकर, स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर संजू छाबड़ा सहित अनेक अभिभावक, शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
