Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : फर्जी बैनामों का सह अभियुक्त गिरफ्तार

Gonda : फर्जी बैनामों का सह अभियुक्त गिरफ्तार

गोंडा 12 दिसम्बर (जनसत्ता)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर भू-सम्पत्तियों के फर्जी बैनामे व वसीयत के मामलों में दर्ज 33 अभियोगों में गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं। गिरोह के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को जिले की कोतवाली नगर पुलिस तथा स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने संयुक्त अभियान के एक अन्य अभियुक्त सालिक राम सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध धोखाधड़ी व कूटरचना करके भूसम्पत्ति हड़पने के 20 अभियोग दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि भू-सम्पत्तियों के फर्जी बैनामे व वसीयत के 33 अभियोग थाना कोतवाली नगर में दर्ज किए गए थे। इनमें से 25 की जांच लखनऊ की एसआइटी कर रही है। आठ अन्य मुकदमों की विवेचना लखनऊ की एसआइटी को ही सौंपने के लिए डीआइजी के स्तर से प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। इसके अलावा इसी प्रकृति के विभिन्न थानों में 10 अन्य अभियोग भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी विवेचना जिले स्तर पर गठित एसआइटी कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को थाना कोतवाली नगर की पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने इन मुकदमों में सह अभियुक्त रहे सालिक राम सिंह पुत्र शिवदयाल सिंह निवासी खैरा वृन्दावन थाना परसपुर को मुखबिर खास की सूचना पर अम्बेडकर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। सालिक राम ने अपने साथी मुख्य अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर सुन्दरपती पत्नी स्व. सतीश चन्द्र निवासिनी ग्राम पथवलिया थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा की जमीन जालसाजी करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा लिया था। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी ने बताया कि सालिक राम एक शातिर व्यक्ति है। उसके खिलाफ फर्जी जमीन बैनामा कराने के 20 मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत पर पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इससे पूर्व बीते दिनों मास्टर मांइड बृजेश कुमार अवस्थी को गिरफ्तार किया गया था।

Gonda : फर्जी बैनामों का सह अभियुक्त गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular