Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : फर्जी निकली इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज

Gonda : फर्जी निकली इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कर्नलगंज तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को इंद्र भगवान के खिलाफ बरसात न करवाने का एक फर्जी शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में तहसीलदर की तरफ से स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सबसे पहले डीएम के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव ने कर्नलगंज पहुंचकर प्रकरण की विस्तृत जांच की। इसके बाद तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा की तहरीर पर अभियोग दर्ज कराया गया। सीआरओ जयनाथ यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि समाधान दिवस में सकरौरा निवासी पुनीत यादव ने मोबाइल फोन पर धमकी मिलने की शिकायत सीओ मुन्ना उपाध्याय से की थी। उन्होंने उसके प्रार्थना पत्र को जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक को भेजा था। वह प्रार्थना पत्र तहसील के अभिलेखों में क्रमांक 684 पर दर्ज है। इसी क्रम संख्या पर इंद्रदेव के खिलाफ की गई शिकायत दर्ज होना दिखाकर तहसीलदार की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इसी मामले में जब अधिवक्ता बरखण्डी गुप्ता से भी जब पूछताछ की गई तो उन्होंने भी शिकायती पत्र पर अपना हस्ताक्षर होने से इनकार किया। सीआरओ ने बताया कि संबंधित गांव के लेखपाल, प्रधान और कोटेदार ने सुमित कुमार यादव नाम के किसी व्यक्ति के गांव में होने से इंकार किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। तहसीलदार ने पहले भी बताया था कि वायरल प्रार्थनापत्र पूर्णतया फर्जी है, उस पर बने उनके हस्ताक्षर भी फर्जी हैं।

यह भी पढें : कन्नौज हिंसा की DM, SP पर गिरी गाज, 14 अन्य अफसर भी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular