कल्बे वसी ‘मोहसिन’
गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राधेपुरवा में शनिवार की सुबह प्रशासन ने छापा मारकर भारी मात्रा में लहन, कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम सदर वीके सिंह व सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में थाना कोतवाली नगर, पुलिस चौकी व आबकारी विभाग की टीम ने राधेपुरवा में छापा मारकर कार्रवाई की।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
