Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण

Gonda : प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण

संवाददाता

गोंडा। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने मलिन बस्ती सिविल लाइन तृतीय का औचक निरीक्षण कर वहाँ की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। तहसील मनकापुर अन्तर्गत ग्राम सिसवा में 71 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंत्री जी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है तथा इस विद्यालय की क्षमता एक हजार छात्रों की है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों के पंजीकृत श्रमिकों के एक हजार बच्चे इंटर मीडिएट तक की पढ़ाई निःशुल्क व विद्यालय में आवासित रहकर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय आवास और मल्टी परपज स्टेडियम सहित शिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा तथा बेहतरीन शैक्षिक वातावरण के साथ छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य संवर्धन एवं इको फ्रेन्डली भी होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित किया कि आगामी अगस्त तक हर हाल में विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कराएं तथा निर्माण की प्रगति के संबंध में उन्हें साप्ताहिक रिपोर्ट भी दें। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाय तथा मानक अनुरूप ही सभी निर्माण कार्य पूरे कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान विधायक गौरा प्रभात वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर बमबम सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular