Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : प्रधान को पता नहीं, खाते से निकल गए 16 लाख

Gonda : प्रधान को पता नहीं, खाते से निकल गए 16 लाख

संवाददाता

गोंडा। ग्राम प्रधान की जानकारी के बिना एक वर्ष के अंदर ग्राम पंचायत के खाते से 16 लाख रुपये निकाल गए जाने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम ने सीडीओ को प्रकरण की जांच कराने का आदेश दिया है। वजीरगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डुमरियाडीह की ग्राम प्रधान शिव कुमारी ने बताया कि तीन जुलाई 2021 से पांच जुलाई 2022 के बीच ग्राम निधि खाते से 16 लाख रुपये से अधिक की धनराशि आहरित की गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सचिव नरेंद्र कुमार ने उनका मानदेय आहरित करने के लिए दो बार डोंगल (डिजिटल सिग्नेचर) मांगा था। बैंक से प्राप्त विवरण के अनुसार, अलग-अलग तिथियों में 40 से अधिक बार में यह धनराशि आहरित की गई है। ग्राम प्रधान ने डीएम से मिलकर मामले की जांच कराकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच कराने के आदेश सीडीओ को दिया गया है। जांचोपरांत दोषी लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : इस स्कूल में हाथ जोड़कर नहीं होती प्रार्थना

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular