Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : प्रथमा बैंक में रही हड़ताल, RM को सौंपा ज्ञापन

Gonda : प्रथमा बैंक में रही हड़ताल, RM को सौंपा ज्ञापन

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। आल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर देश भर की 43 ग्रामीण बैंकों के 70000 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उपरोक्त हड़ताल का आवाहन भारत सरकार द्वारा ग्रामीण बैंकों को भी निजीकरण के रास्ते पर ले जाने की प्रारम्भ की जा रही कार्यवाही के विरोध स्वरूप में किया गया था। विदित हो कि भारत सरकार ने ग्रामीण बैंकों को अपनी वैधानिक आवश्यकताओं हेतु आवश्यक कैपिटल जुटाने हेतु शेयर बाजार के माध्यम से आइपीओ ताकर पूंजी जुटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जबकि एसोसिएशन सभी ग्रामीण बैंकों को एक करते हुए भारतीय राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक बनाकर ग्रामीण भारत से सीधा जुड़ी 100 करोड़ आबादी के लिए एक बैंक स्थापित करने की मांग कर रही है। उपरोक्त मांग को लेकर 12 अगस्त को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर भी धरना दिया गया था। अभी तक देश भर के 100 से ज्यादा सांसदों को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसी के साथ 30000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती, 20000 से ज्यादा दैनिक वेतन पर कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों का विनियमितीकरण, मृतक आश्रित सेवायोजना को वर्ष 2014 से लागू करना, नई पेंशन योजना को वापस लेना, बैंकिंग पेंशन नियम वर्ष 1993 को ग्रामीण बैंकों में वर्ष 1993 से प्रभावी सेवा शर्तों एवं प्रमोशन नीति को बैंकिंग उद्योग अनुसार समान रूप से लागू करने की मांग शामिल है।
उपरोक्त आवाहन के तहत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पंत नगर पर गुरुवार को हड़ताली अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे से पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एम्प्लाइज यूनियन, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन एवं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने किया। इस मौके पर अरेबिया संगठन के गोंडा क्षेत्र से राहुल केशरी, सुधीर शुक्ला, ओपी तिवारी. दीपांकर सिंह, सुभाष, सर्वेश तिवारी, विपिन मिश्रा, आशीष चौरसिया, केके पाण्डेय, नीरज सिह, नीरज नायक, अनिल, मनविजय, अभिषेक नागर, मीनाक्षी गौड़, आशीष, अरविंद सिंह, आदि बैंक कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

Gonda : प्रथमा बैंक में रही हड़ताल, RM को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढें :  DM ने Dy. CMO का रोका वेतन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular