Friday, March 6, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलBarabanki : प्रतिमा स्थापना के साथ मां की आराधना शुरू

Barabanki : प्रतिमा स्थापना के साथ मां की आराधना शुरू

दिलीप श्रीवास्तव

बाराबंकी। यूथ एसोसिएशन परिवार द्वारा नगर पालिका परिसर में आयोजित उत्तर भारत की एकमात्र शारदीय नव दुर्गा पूजा महोत्सव देर शाम मां की प्रतिमाओं की स्थापना के उपरांत सुंदर पाठ के साथ शुरू हो गई, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि सभापति बृजलाल सावलानी, महासचिव राजन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता किल्टू रविनंद खजांची, मनोज जायसवाल, सुशील गुप्ता, सरदार भूपेंद्र सिंह, संजीव बंका, सुशील अग्रवाल, पंकज गुप्ता पकी, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, कुशल अग्रवाल, चरणजीत सिंह गाबा, सरदार चरणजीत सिंह, अखिलेश वर्मा, प्रदीप जैन, कैलाश नाथ शर्मा, सुशील मिश्रा, प्रदीप जैन गुड्डू, सतीश चंद गुप्ता, पन्नालाल, सतीश जायसवाल बल्लू, डा. आरके सिंह, मां की प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व परिसर में सामान्य ज्ञान एवं गमला सज्जा प्रतियोगिताएं प्रतियोगिता प्रभारी अजय चंद्र शुक्ला की निगरानी में उनके सहयोगी रामेंद्र दीपक, शरद राज सिंह, अमित जायसवाल, राजेश कपूर, शिवेंद्र, आनंद गुप्ता, मनीष ओझा, प्रीति सिंह, स्मृति राज, आभा कपूर, ज्योति ओझा, शेफाली निगम, विनती सिंह, तान्या भारद्वाज, पूजा निगम, ज्योति, शेफाली निगम द्वारा संपन्न कराई गई प्रतियोगिता प्रभारी अजय चंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 1000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अक्टूबर को दोपहर में इंग्लिश इंटेलीजेंस, मेहंदी तथा गायन प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। मां के दरबार में रुद्र पूजा आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यह भी पढें : कोटेदार को ग्रामसभा सदस्य द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र देना पड़ा भारी!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular