जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिला पुलिस ने पिछले दिनों गोंडा कचहरी में पेशी पर आए एक कैदी को भगाने में मदद करने वाले उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पिछले दिनों हत्या के एक मामले में वर्ष 2019 से मण्डल कारागार में निरुद्ध थाना कोतवाली नगर के गायत्री पुरम कालोनी (निहाल पुरवा) निवासी श्याम कोरी पुत्र शंकर कोरी को पेशी के लिए दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सदर हवालात लाया गया था। यहां से उसे इन्द्रपाल नामक आरक्षी के साथ न्यायालय पर पेश करने के लिए भेजा गया था। एक हैण्ड पम्प पर पानी पीने के बहाने वह आरक्षी को चकमा देकर फरार हो गया था। कचहरी से भागते समय उसके दो साथियों वैभव त्रिपाठी पुत्र सुनील त्रिपाठी निवासी पोर्टरगंज निकट राजेन्द्र सिंह लाहिड़ी स्कूल थाना कोतवाली नगर तथा विकास सिंह उर्फ आकाश ठाकुर पुत्र जयपाल सिंह निवासी हरिहरपुर थाना कमलापुर जिला सीतापुर ने उसकी मदद की थी। प्रकरण में आरक्षी समेत चार लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में भादवि की धारा 223, 224, 120बी के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। उन्होंने कहा कि सम्बंधित आरक्षी को उसकी लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। साथ ही फरार कैदी श्याम कोरी को भी उसी रात मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत टिकरी जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था, किन्तु वैभव त्रिपाठी व विकास सिंह मौके से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी की अगुवाई में टीमें काम कर रही थीं। बीती रात उन्हें भी अवैध तमंचा, कारतूस व उसके फरारी में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर शस्त्र अधिनियम की धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया।
यह भी पढें : डॉक्टरों के ट्रांसफर में भारी गड़बड़ी, भेजी गई गलत रिपोर्ट
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
