संवाददाता
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में पेंशनरों की समस्याओं के निवारण हेतु शासन के निर्देशानुसार पेंशनर दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह व अन्य अधिकारी तथा लगभग सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य कोषाधिकारी श्रीराम मौर्य द्वारा किया गया। पेंशनरों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का निराकरण करने हेतु उनके कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिये गये। मुख्य कोषाधिकारी व पेंशनर संघ के पदाधिकारी केबी सिंह, गुलाब चन्द्र तिवारी व अनिल श्रीवास्तव द्वारा पेंशनर के मसीहा स्व. धर्मस्वरूप नाकरा के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन नजमी कमाल खां द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैयालाल, अजय कुमार जायसवाल, ब्रजेश कुमार, राज किशोर सिंह, स्वामीनाथ, अनुपम शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद, मकसूद अली व आशीष सिंह आदि का विशेष योगदान था। कार्यक्रम में जनपद के लगभग सभी आहरण वितरण अधिकारियों एवं उनके वरिष्ठ सहायकों व सैकड़ों पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
