दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर फैलाई गई अफवाह, होगी कठोर कार्रवाई
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिला पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया (हिन्दुस्तान डेली न्यूज नहीं) पर प्रसारित थाना कौड़िया क्षेत्र के आर्यनगर कस्बा निवासी करीमुल्ला नामक व्यक्ति द्वारा पृथ्वीनाथ मंदिर पर बम रखे जाने पर जनता द्वारा उसका सिर फोड़कर पुलिस के हवाले किए जाने की घटना का खण्डन किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि करीमुल्ला पुत्र सुबराती निवासी आर्यनगर मंगलवार को अपने नौकर इसरार को छोड़ने उसके घर गया था। लौटते समय उसने खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राजेश पाण्डेय आदि के यहां बकाए पैसे को लेकर तगादा किया, जिनसे उसका विवाद हो गया। इसको लेकर उनके बीच मारपीट हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने करीमुल्ला को थाने ले गई। खरगूपुर थाने की पुलिस चोटिल का चिकित्सीय परीक्षण कराकर प्रकरण में भादवि की धारा 323, 504, 506 के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित पृथ्वीनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रचे जाने की खबर को पूर्णतः असत्य एवं निराधार बताते हुए खण्डन किया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम द्वारा मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों की सतत निगरानी की जा रही है। निजी स्वार्थों के कारण भ्रामक एवं सनसनीखेज खबर फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढें : कजली तीज पर 12 लाख कांवडियों ने किया जलाभिषेक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
