Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : पूर्व होमगार्ड कमांडेंट समेत तीन पर FIR

Gonda Capsule : पूर्व होमगार्ड कमांडेंट समेत तीन पर FIR

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेंद्र प्रताप सिंह, बीओ विजय कुमार वर्मा व होमगार्ड रामरत्न तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दूबेपुरवा तिलका निवासी श्याम लाल तिवारी ने कहा कि उसका होमगार्ड राम रत्न तिवारी से जमीन का विवाद है। उसको फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रहे हैं, जिसमें उसके अधिकारी मदद कर रहे हैं। रामरत्न तिवारी फर्जी टीसी लगाकर होमगार्ड की नौकरी रह रहे हैं। सरकारी धन हड़प रहे हैं। इसमें जिला कमांडेट शैलेंद्र प्रताप सिंह व बीओ विजय वर्मा उसकी मदद कर रहे है। श्याम लाल लघु माध्यमिक विद्यालय में रामरत्न की जन्म तिथि दो जुलाई 1968 है जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा बाजार में उसकी जन्म तिथि 10 अक्टूबर 1977 है। दोनों टीसी में अंतर है। न्यायालय जाने पर होमगार्ड रामरत्न तिवारी को निलंबित कर दिया गया। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नाबालिग के अपहरण में तीन साल की सजा

नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहम्मद नियाज अहमद अंसारी ने आरोपी को दोषी करार मानते हुए तीन साल कारावास के साथ पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की तरफ से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह व सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि छपिया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने 25 जुलाई 2021 को पुलिस में तहरीर दी थी कि आरोपी संतोष उसकी 14 साल की बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान किशोरी के अपहरण का पुख्ता सबूत मिलने पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा से दंडित किया है।

सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

जिले के खोड़ारे थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, व ननंद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केशव नगर ग्रांट पूर्वी कुकुरभूकवा निवासी सीमा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले कूक नगर ग्रांट पश्चिमी मालीडीह निवासी वीरेंद्र वर्मा के साथ हुई थी। मायके वाले दहेज में एक लाख 51 हजार रुपये नगद व एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करते थे। दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुर वालों ने 8 जून को यह कहते हुए घर से निकाल दिया की यदि बिना दहेज के वापस आओगी तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। वह अपनी पुत्री को लेकर मायके आकर पूरी घटना के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति वीरेंद्र वर्मा, ससुर हरिशंकर वर्मा, सास भानुमति, देवर मनोज वर्मा, देवर विनोद वर्मा, ननद रीता वर्मा व गीता वर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular