Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पूरे राज्य में लागू होगा ODF+ अभियान का श्रावस्ती माडल

Gonda : पूरे राज्य में लागू होगा ODF+ अभियान का श्रावस्ती माडल

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक अनुज कुमार झा ने खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस अभियान में देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जनपद को प्रदेश का अव्वल जिला करार दियाहै। उन्होंने कहा है कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए लागू किए गए इस माडल को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू कराया जाएगा। वह बुधवार को मण्डल मुख्यालय पर देवीपाटन मण्डल के ओडीएफ प्लस अभियान फेज-टू के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले बहराइच व श्रावस्ती जिलों की समीक्षा की। बहराइच जिले का प्रस्तुतीकरण खराब मिलने तथा कर्मचारियों को जानकारी न होने पर निदेशक ने फटकार लगाई। यहां योजना की प्रगति खराब पाई गई। श्रावस्ती के सीडीओ अनुभव सिंह ने अपने जिले की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया, जिसकी निदेशक ने सराहना की। यहां निदेशालय से आवंटित बजट न सिर्फ ग्राम पंचायतों के खाते में भेजा गया, बल्कि कार्य भी कराया गया है। कार्ययोजना जिला स्वच्छता समिति से अनुमोदित होने के साथ ही कराए गए कार्य की फोटो भी ठीक पाई गई। उन्होंने कहा कि अब तक जितने जिलों की समीक्षा की गई है, उनमें श्रावस्ती सबसे बेहतर रहा है। यहां के विकास का माडल अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। बाद में बलरामपुर जिले की समीक्षा हुई। यहां भी प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। गोंडा की समीक्षा में पाया गया कि यहां न तो ग्राम पंचायतों को बजट आवंटित किया गया और न ही कार्ययोजना अनुमोदित हुई। निदेशक ने तीन दिवस में कार्ययोजना संशोधित कराकर जिला स्वच्छता समिति से अनुमोदित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें राजस्व ग्रामवार कार्ययोजना तैयार करके पहले ग्रामसभा का अनुमोदन कराकर उप निदेशक पंचायत के माध्यम से उपलब्ध कराएं। विकास कार्य कराने में यदि बजट की किल्लत होती है तो केंद्रीय वित्त के अलावा मनरेगा का भी उपयोग किया जा सकता है। समीक्षा बैठक में सीडीओ गोंडा गौरव कुमार, सीडीओ बलरामपुर संजीव कुमार, सीडीओ बहराइच कविता मीना, सीडीओ श्रावस्ती अभिनव कुमार सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अफसर एसएन सिंह, उप निदेशक पंचायत देवीपाटन मंडल आरएस चौधरी, डीपीआरओ गोंडा लालजी दुबे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : डीएम, एसपी ने परखी कजली तीज मेले की तैयारियां

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular