Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : पुलिस हिरासत में मौत, चौकी प्रभारी समेत छह पर FIR

Gonda : पुलिस हिरासत में मौत, चौकी प्रभारी समेत छह पर FIR

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बहुचर्चित जमीन घोटाले से जुड़े एक आरोपी की पांच दिन पूर्व पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में एक चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में घटना के दिन ही आरोपी उप निरीक्षक व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया था। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता पिछले चार दिनों से दोषी पुलिस जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आन्दोलन चला रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शनिवार की देर शाम बताया कि मृतक अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव (60) पुत्र दीपचंद निवासी बाबागंज धानेपुर हालपता गायत्री पुरम कालोनी सिविल लाइंस थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के भाई पवन कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में सिविल लाइंस चौकी प्रभारी व पांच छह अज्ञात पुलिस कर्मियों को नामजद किया गया है। पुलिस कर्मियों पर गैर इरादतन हत्या व धमकी देने का आरोप है। पवन श्रीवास्तव का आरोप है कि उनके भाई की हालत गंभीर होने के बाद भी पुलिस उन्हें जबरन डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से डिस्चार्ज कराकर गोंडा ले आई। न्यायिक अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट द्वारा जेल भेजे जाने के आदेश के बावजूद नाजुक स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें दाखिल नहीं किया। उन्हें स्थानीय जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में ही उनकी मौत हो गई। प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस मामले में लगातार सुलह का दबाव भी बना रही है और पुलिस के रवैये से परिवार दहशत में है। उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि थाना कोतवाली नगर में जनवरी 2018 में तत्कालीन तहसीलदार सदर सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी द्वारा दर्ज करवाए गए कूटरचना एवं धोखाधड़ी से संबंधित एक अभियोग में अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव अभियुक्त वांछित थे। नगर कोतवाली पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रामपुर की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया था तथा पूछताछ के लिए गोंडा लेकर आई थी। पुलिस हिरासत के दौरान ही शौच क्रिया के लिए शौचालय जाने पर उन्होंने वहां रखी टायलेट साफ करने वाला रासायनिक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिणाम स्वरूप उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular